10 अगस्त 2017 - 17:43
तलअफर में आईएस गिन रहा है अपनी अंतिम सांसे।

कहा जा रहा है कि तलअफ़र का आज़ादी अभियान कई सप्ताह तक चलेगा तलअफ़र को आज़ाद करना बहुत आसान नहीं होगा क्यूंकि दाइश के अधीन अब भी १ हज़ार आत्मघाती हमलावर हैं जो इस अभियान का सामना करने के लिए तैयार हो रहे हैं ।

अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार इराक सेना ने वहाबी आतंकी संगठन के अधीन तलअफ़र को चारों ओर से अपने घेरे में ले रखा है इराक सेना के संयुक्त अभियान ऑपरेशन के प्रवक्ता याह्या रसूल के अनुसार इस घेराबंदी के कारण दाइश की तमाम रसद एंव सहायता लाईनें कट गयी है । कहा जा रहा है कि तलअफ़र का आज़ादी अभियान कई सप्ताह तक चलेगा तलअफ़र को आज़ाद करना बहुत आसान नहीं होगा क्यूंकि दाइश के अधीन अब भी १ हज़ार आत्मघाती हमलावर हैं जो इस अभियान का सामना करने के लिए तैयार हो रहे हैं । तलअफ़र आज़ादी अभियान ८ महीने चले मूसेल आज़ादी अभियान से किसी भी तरह काम नहीं होगा